Tuesday, June 5, 2018

लोग कहते थे दिखता नहीं तू क्या करेगा, इंद्रमल 10वीं में 90 और 12वीं में लाया प्रतिशत, बोला-आईएएस बनूंगा

चितौड़गढ़।(राजस्थान)। साधारण परिवार का बेटा इंद्रमल जन्म से दृष्टिहीन है। रिश्तेदार व दूसरे लोग पिता को कहते थे कि ये जीवन में क्या करेगा? मानो यही सुन-सुनकर इंद्रमल मन की आंखें खोलकर किताबों में डूब गया। दसवीं की बोर्ड परीक्षा 90.33 प्रतिशत से पास होने के बाद इस साल 12 वीं कक्षा भी 91.60 प्रतिशत से पास की। इरादा आईएएस बनने का है। अरनोदा निवासी इंद्रमल प्रजापत पुत्र रतनलाल ने आरबीएसई 12वीं कला में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xI7G41

No comments:

Post a Comment