Tuesday, June 5, 2018

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में निर्माणाधीन इमारत ढही, ग्यारह श्रमिक दबे, सभी सुरक्षित

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधानी इमारत भरभरा कर ढह गई। इस दौरान वहां काम कर रहे ग्यारह श्रमिक मलबे में दब गए। छह श्रमिकों को लोगों ने हाथों हाथ बाहर निकाल लिया। बाद में अंदर फंसे शेष पांच श्रमिकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल अस्पताल भेजा गया है। नगर निगम की अनुमति के बगैर यहां रहवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। जल्दबाजी में निर्माण पूरा करने के फेर में यह हादसा हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xFZJMY

No comments:

Post a Comment