Tuesday, June 5, 2018

फ्लैग मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, भारत की तरफ से भी करारा जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के कमांडरों की बीच इमरजेंसी फ्लैग मीटिंग हुई थी। इसमें सहमति बनी थी कि किसी भी तरह संभव हो लेकिन सीमा पर संघर्ष विराम जारी रखा जाना चाहिए। खास बात ये है कि पाकिस्तान की अपील पर ही यह फ्लैग मीटिंग बुलाई गई थी। हालांकि, आदत के मुताबिक पाकिस्तान पलट गया और सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे से उसने अखनूर सेक्टर में भारी फायरिंग और मोर्टार दागे। भारत की तरफ से भी बीएसएफ ने फिर करारा जवाब दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2svFe0b

No comments:

Post a Comment