Tuesday, June 5, 2018

CBSE NEET Result Declared: 99.99% के साथ सीबीएसई नीट की परीक्षा में कल्पना कुमारी बनी टॉपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने सोमवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया। इस साल कुल 54% रहा। दिल्ली की कल्पना कुमारी को 720 में से कुल 691 मार्क्स मिले और वो टॉपर बनीं। अगर कट ऑफ की बात करें तो इस साल जनरल कैटेगरी यानी सामान्य वर्ग की कट ऑफिस लिस्ट 691 से 119 के बीच रही। पिछले साल यह 12 मार्क्स ज्यादा थी। खास बात ये है कि इस बार टॉप 10 में से 5 तो राजस्थान से हैं। इस साल इस एग्जाम में कुल 7 लाख 14 हजार 652 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बता दें कि इसी टेस्ट के जरिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kNLmgc

No comments:

Post a Comment