Tuesday, June 5, 2018

GoAir की मानसून सेल: अब 1,299 रुपए में लीजिए हवाई यात्रा का लुत्फ

डोमेस्टिक एयर लाइन कंपनी GoAir ने देश में यात्रा करने वाले लोगों के लिए स्पेशल मानसून सेल ऑफर की है। इस सेल के तहत सिर्फ 1299 रुपए में यात्रा की जा सकती है। इस किराए यानी फेयर में सभी तरह के टैक्स भी शामिल हैं। यह मानसून सेल सोमवार से शुरू हो चुकी है और तीन दिन यानी बुधवार तक चलेगी। इस दौरान बुक कराए गए टिकट पर यात्री 24 जून से 30 सितंबर तक एक तरफ की यात्रा कर सकता है। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2swhzg3

No comments:

Post a Comment