Friday, July 20, 2018

भारी बारिश से थमा जोधपुर, 4 घंटे में 70 मिमी हुई बारिश; बारिश से जुड़े हादसों में चार लोगों की मौत

मानसून की पहली भारी बारिश से जोधपुर थम सा गया। गुरुवार सुबह से काली घटाएं छाने के साथ उमस का माहौल था। शाम करीब साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जो कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश में बदल गई। पहले 45 मिनट में ही 56 एमएम (2.2 इंच) पानी बरस गया। भीतरी शहर, हर प्रमुख सड़क व चौराहे पर पानी भर गया। इससे शहरभर में जाम लग गया। 4 घंटे में पौने तीन इंच (70.1 एमएम) बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LxCeI6

No comments:

Post a Comment