
टीम इंडिया के नियमित टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा अगले महीने कंधे के ऑपरेशन के लिए ब्रिटेन जाएंगे। फिलहाल उन्हें दो महीने तक बैट तक नहीं उठाने की सहला दी गई है। कहा ये जा रहा था कि अंगूठे की चोट के चलते साहा टीम से बाहर हैं, लेकिन जिस चोट को सिर्फ अंगूठे की माना जा रहा था, वास्तव में वह कंधे की थी। साहा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वे साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने माना है कि कंधे की इस चोट की वजह से साहा का कॅरियर भी खतरे में पड़ सकता है। ऋाद्धिमान साहा इस साल अक्टूबर में 34 साल के हो जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LsiclS
No comments:
Post a Comment