
जैसलमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा से एक दिन पूर्व जैसलमेर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जैसलमेर स्थापना दिवस पर पूर्व महारानी रासेश्वरी राज्य लक्ष्मी ने राजपूत समाज के लोगों के साथ बैठक कर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और समाज के लोगों ने उनका समर्थन किया। अब उनका चुनाव मैदान में उतरना लगभग तय हो गया है। वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इसका उन्होंने फिलहाल खुलासा नहीं किया है। 20 साल बाद एक बार फिर राजघराने से निकली राजनीति को वापस राजमहल में लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस घोषणा के साथ ही जैसलमेर के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार महारानी के चुनाव लड़ने की इच्छा से दोनों ही पार्टियों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। महारानी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस और भाजपा के कई दावेदारों की टिकट पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारों के अनुसार पूर्व महारानी यदि किसी भी पार्टी से टिकट की दावेदारी करती हैं तो उन्हें मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और दोनों ही प्रमुख पार्टियों की ओर से आसानी से टिकट दे दिया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LlKXfH
No comments:
Post a Comment