
कोटपूतली | कल्याणपुरा में अवैध खनन को लेकर खान विभाग ने ग्राम कल्याणपुरा मैड़ा में संचालित सभी 9 खानों को निरस्त कर दिया है। साथ ही 40 लोगों के खिलाफ ~414 करोड़ का जुर्माना निर्धारित करते हुए लेंड रेवन्यू एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना राशि वसूले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इससे पूर्व भी इन सभी अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ खान विभाग ने नोटिस जारी किए थे। कल्याणपुरा मैड़ा में पिछले 15 वर्षों से लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर खान विभाग ने लगभग 3 वर्ष पूर्व जांच की गई थी। इसके तहत अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कुल ~62.20 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। बाद में एक याचिका पर एनजीटी भोपाल ने कार्रवाई के आदेश देने के अलावा बारीकी से जांच कर वास्तविक जुर्माना राशि तय करने को कहा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N4DKGM
No comments:
Post a Comment