Wednesday, September 12, 2018

महिला सहकर्मी से देहशोषण के केस में एफसीआई का आरोपी जनरल मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर में महिला सहकर्मी से देहशोषण के एक मुकदमे में पुलिस ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बजाज नगर थाना पुलिस ने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनवीत सिंह भुल्लर है। वह एफसीआई में जनरल मैनेजर है। उसके खिलाफ 1 जून को एफसीआई में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CNRq46

No comments:

Post a Comment