
जयपुर. भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार सुबह 10:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे जयपुर संभाग में आने वाली 35 विधानसभाओं के संगठन पदाधिकारियों से मिलेंगे। शाह के लिए जयपुर में चार बड़े सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सूरज मैदान में सुबह 11:35 बजे शक्ति केंद्र सम्मेलन, दोपहर साढ़े 12 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में शहरी जन प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे फिर दोपहर डेढ़ बजे सूरज मैदान में प्रदेश सहकारिता जनप्रतिनिधि सम्मेलन और शाम पांच बजे प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाग लेंगे। शक्ति केंद्र सम्मेलन में शाह जयपुर शहर और देहात, अलवर तथा दौसा की 35 विधानसभा, 168 मंडल तथा 1314 शक्ति केंद्र पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें प्रदेश-जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश, जिला तथा मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश, जिला तथा मंडल अध्यक्ष, विस्तारक, पालक, संभाग प्रभारी, वर्तमान तथा पूर्व सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान उप प्रधान एवं नगर निकायों के अध्यक्ष तथा...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MiajvF
No comments:
Post a Comment